चरथावल पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खबर सार :-
चेकिंग अभियान के दौरान, चरथावल पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया। आमजन ने पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की सराहना की है।
खबर विस्तार : -
मुज़फ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के सघन पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चरथावल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चरथावल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुलदीप परिहार अपनी हमराही फोर्स के साथ क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ ग्राम हरनाकी की ओर से आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम सतर्क हो गई और हरनाकी जाने वाली पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर चेकिंग शुरू की गई।
करीब समय 10:40 बजे एक व्यक्ति ग्राम हरनाकी की ओर से पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह व्यक्ति घबरा गया और पीछे मुड़कर तेज कदमों से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए करीब 25-30 कदम तक पीछा कर उसे हरनाकी जाने वाली पुलिया से लगभग 200 मीटर पहले कच्चे रास्ते पर पकड़ लिया।
भेजा गया जेल
तलाशी के दौरान अभियुक्त की जींस की बाईं फैटी से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शौकीन पुत्र तस्लीम निवासी मोहल्ला बाजारकला, कस्बा व थाना चरथावल, जनपद मुज़फ्फरनगर के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
चरथावल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29