Mustafabad Building Collapsed: राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चार मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। उधर सूचना मिलते ही दमकल विभाग,NDRF, डॉग स्क्वायड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार तड़के लगभग 2:50 बजे एक चार मंजिला इमारत गिरने की सूचना आई थी। जिसके बाद तुरंत दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। वहीं, मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ को बुलाया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इससे पहले दिल्ली के मधु विहार में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर जाने से एक की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि मलबे से निकाले गए 14 लोगों में से 4 की मौत हो गई है। मलबे में अभी भी 8-10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। मुस्तफाबाद इलाके में इमारत गिरने की घटना पर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चार मंजिला इमारत में करीब 25 लोग रहते थे। कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने पहले ही निकाल लिया था। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल