Murshidabad violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए हरगोबिंद दास और उनके बेटे चंदन दास के परिजनों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा घोषित मुआवजे को लेने से साफ इनकार कर दिया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अब मुआवजे का कोई मतलब नहीं रह गया है, क्योंकि जो दो अनमोल जिंदगियां उन्होंने खो दी हैं, वे कभी वापस नहीं आएंगी।
मृतक के परिजनों के मुताबिक, अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो शायद उनकी जान बच जाती। अब जब वे नहीं रहे तो इस मुआवजे का हमारे लिए कोई महत्व नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा के बाद इलाके में अभी भी डर का माहौल बना हुआ है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम शुक्रवार या शनिवार को कोलकाता पहुंचेगी और इस हिंसा के कारण विस्थापित हुए परिवारों की महिला सदस्यों से बात करेगी। टीम मुर्शिदाबाद जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर हिंसा के बारे में जानकारी हासिल करेगी।
गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज इलाके में 12 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने घर में घुसकर हरगोबिंद दास और उनके बेटे चंदन दास की हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मुस्लिम समुदाय के इमामों और धार्मिक नेताओं के साथ बैठक के दौरान हिंसा में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी। लेकिन गुरुवार को मृतकों के परिजनों ने इसे लेने से इनकार कर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल