Murshidabad violence: वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण सैकड़ों परिवार विस्थापन का दंश झेल रहे हैं। भयभीत लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं। जिले में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।
इसे देखते हुए प्रशासन ने अब मुर्शिदाबाद के साथ पड़ोसी जिले मालदा और बीरभूम के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला किया है। प्रशासन के मुताबिक मुर्शिदाबाद के सूती, जंगीपुर, धुलियान और शमशेरगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में पहले ही इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। अब इस दायरे में कुछ और इलाके शामिल कर लिए गए हैं। 15 अप्रैल (मंगलवार) रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। इसके बाद स्थिति की समीक्षा कर आगे का फैसला लिया जाएगा।
उधर, सूत्रों का दावा है कि हिंसा के कारण मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान और शमशेरगंज इलाके से करीब 500 परिवारों को विस्थापित होना पड़ा है। इन सभी परिवारों ने मालदा जिले के एक स्कूल में बनाए गए अस्थायी राहत शिविर में शरण ली है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात से राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की संयुक्त गश्त के बाद मुर्शिदाबाद में स्थिति कुछ हद तक नियंत्रण में है।
हालांकि, सोशल मीडिया के जरिए अफवाहों और गलत सूचनाओं के प्रसार के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस बीच, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक रवि गांधी ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। वह मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि किसी भी उग्रवादी तत्व को बांग्लादेश की सीमा पार कर भारत में घुसने और स्थिति को और खराब करने का मौका न मिले। इस दौरे की विस्तृत रिपोर्ट बीएसएफ तैयार कर केंद्र को भेजेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल