लखनऊः नगर निगम लखनऊ की ओर से शहर के विभिन्न जोनों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर ऐसे अभियान चलाने के लिए कहा जाता है। शनिवार को कई जगहों पर अभियान चलाया गया। इस बार के अभियान की वही खासियत रही जो हर बार होती रहती है। बड़ा अतिक्रमण तो अधिकारियों को भी नहीं दिखा, छोटे कारोबारियों पर पूरा दस्ता प्रभावी रहा।
जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन दल, पुलिस बल और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाया जाता है। सभी जोनों का हाल एक जैसा है। चारबाग से दुर्गापुरी मेट्रो तक अधिकारी चक्कर लगाते रहे। यह वह स्थान है, जहां हमेशा जाम लगा रहता है। जोनल अधिकारी नन्दकिशोर के नेतृत्व में चारबाग से दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन तक सड़कों और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान ठेला, ड्रम, लकड़ी की बेंच, टेन्ट, मेज व काउंटर जब्त करने का सिलसिला काफी देर तक चला।
अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी। खास बात यह है कि अधिकारी जिधर निकले, उधर सड़क से दुकानें हटती रहीं। जैसे ही वह आगे निकल गए, सड़क पर दुकान फिर लगा ली गईं। सभी जोन का यही हाल रहा। जोनल अधिकारी अमरजीत यादव के निर्देशन में टेढ़ी पुलिया से गुडम्बा थाना तक मुख्य मार्गों से सब्जी-फल विक्रेताओं व फास्ट फूड ठेलों को हटाया गया। इस दौरान सब्जी-फल ठेले, गुमटी, लोहे के काउंटर, कैरेट, प्लास्टिक तिरपाल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बोर्ड, बेंच, स्टूल और छाता जब्त किए गए।
यहां से 4000 रूपये का जुर्माना भी वसूला गया। जोन सात में इंदिरा नगर बी-ब्लॉक, भूतनाथ पार्किंग और जगरानी अस्पताल क्षेत्र में कार्रवाई की गई। टैक्स अधिकारी राम अचल के नेतृत्व में बी-ब्लॉक इंदिरा नगर, भूतनाथ तिकोनिया पार्किंग और जगरानी अस्पताल पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के तहत होल्डिंग, पोस्टर, लोहे की मेज, लोहे का काउंटर, ठेला और छोटा गैस सिलेंडर जब्त करने में खूब दिलचस्पी दिखाई। जोन आठ में विद्यावती वार्ड तृतीय के अंतर्गत खजाना मार्केट में अभियान सवालों में घिरा रहा।
जोन आठ के जोनल अधिकारी अजीत राय के नेतृत्व में खजाना मार्केट क्षेत्र की दोनों पटरियों पर अस्थायी दुकानों को हटाया गया। नगर निगम लखनऊ द्वारा चलाए गए इन अभियानों का उद्देश्य न केवल सड़कों को अतिक्रमणमुक्त बनाना है, बल्कि नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और शहर की व्यवस्था को सुनिश्चित करना है, ऐसा निगम के अधिकारियों का कहना है। लेकिन सवाल यह है कि अभियान जहां भी चलाया जाता है, वहां पहले से ही दुकानें कम पड़ जाती हैं, अभियान के बाद फिर दुकानें लगा ली जाती हैं। हां कुछ माल जब्त जरूर कर लिया जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल