Mumbai Rain Alert: मुंबई-पुणे और उसके आसपास के जिलों में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई के कई जिलों में रविवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। इस बीच, सोमवार सुबह लगातार बारिश का असर देखने को मिला। बांद्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भर गया। हालांकि, ट्रेनों का संचालन अभी बंद नहीं किया गया है।
महाराष्ट्र के पुणे (Heavy Rainfall Pune) और भंडारा जिले में सुबह से ही गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो रही है। इसके कारण शहर के शास्त्री चौक इलाके में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। भारी बारिश के कारण महिला समाज स्कूल परिसर में भी पानी भर गया है और यहां का नज़ारा तालाब जैसा दिखने लगा है। जलभराव के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का असर मोनोरेल सेवा पर भी पड़ा। बारिश के कारण आई तकनीकी खराबी के कारण इसके संचालन में दिक्कतें आईं।
बीएमसी ने मौसम पूर्वानुमान में शहर और उपनगरों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, भारी बारिश और तेज़ हवाओं को देखते हुए मछुआरों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। बारिश के दौरान मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों को समुद्र किनारे न जाने को कहा गया है। प्रशासन ने कहा है कि लोग मौसम से जुड़ी आधिकारिक जानकारी लेते रहें और किसी भी तरह की गलत सूचना से बचें।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल