Mumbai Rain: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मानसून का कहर जारी है। मुंबई में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण लोकल ट्रेनों की रफ्तर पर ब्रेक लग गया है। बारिश के कारण कई जगहों पर हुए जलभराव से सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया। वहीं, भारी बारिश के कारण कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि निजी और आईटी कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है।
उधर मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के जिलों में कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश और समुद्र में उठती लहरों के कारण लोगों की यात्रा और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मुंबई में पिछले दो दिनों से लगातार 100 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की जा रही है। कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे सड़कों पर यातायात धीमा हो गया है। अंधेरी सबवे को बंद करना पड़ा, जबकि दादर, कुर्ला और सायन जैसे इलाकों में लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।
बारिश के चलते मुंबई के कुछ इलाकों में लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। मध्य रेलवे ने ताज़ा अपडेट देते हुए कहा है कि 'मुंबई में भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे की लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं, लेकिन सभी लाइनों पर रेल यातायात चालू है। मेन लाइन की लोकल ट्रेनें 10-12 मिनट और हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें 7-8 मिनट देरी से चल रही हैं। एहतियात और कम दृश्यता के कारण ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं।'
मौसम विभाग और बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने 25 से 27 जुलाई के बीच हाई टाइड (high tide) की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि 'अगले 48 घंटों तक समुद्र से दूरी बनाए रखें और घर से बाहर निकलने से पहले एक बार मौसम का अपडेट ज़रूर चेक कर लें।' जुहू बीच, मरीन ड्राइव और अन्य तटीय इलाकों में जाने पर रोक है। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि लोग तटीय इलाकों से दूर रहें, खासकर बारिश के दौरान। हाई टाइड के समय समुद्र की लहरें 4.5 मीटर (करीब 15 फीट) तक ऊंची हो सकती हैं। इससे निचले इलाकों में जलभराव का खतरा मंडरा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत