Mumbai Local Train Accident: महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां लोकल ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि कई घायल हो गए। ये हादसा ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर हुआ। ये सभी ट्रेन के गेट पर बैठे थे। कहा जा रहा है कि ट्रेन खचाखच भरी हुई थी। ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं थी। ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण यह हादसा हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना कसारा-सीएसएमटी लोकल ट्रेन की है। सुबह ऑफिस जाते समय भारी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 5-6 घायल हो गए जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जांच शुरू हो गई है। हादसे के बाद कई लोकल ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें यात्रियों को ट्रेन से गिरते हुए देखा जा सकता है। इन यात्रियों को ट्रैक से उठाकर प्लेटफॉर्म पर लाया गया। ये यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके कपड़े फट गए। मुंब्रा रेल हादसे पर सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने कहा, 'यह हादसा मुंब्रा और दिवा स्टेशनों के बीच डाउन/फास्ट लाइन पर हुआ। कसारा से आ रही लोकल ट्रेन और सीएसएमटी की ओर जा रही दूसरी ट्रेन के यात्री फुटबोर्ड पर यात्रा करते समय एक-दूसरे से टकरा गए, जिससे कुछ लोग गिर गए।'
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल