लखनऊ। माफिया रहे मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा अंसारी के लखनऊ स्थित एसबीआई एकाउंट में जमा आठ लाख 91 हजार 268 रुपए की धनराशि को गाजीपुर की पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी पर यूपी पुलिस ने पचास हजार का इनाम घोषित कर रखा है।
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक इरार रजा ने मीडिया को बताया कि कोतवाली थाना के निरीक्षक ने लखनऊ में यूपी सिविल सचिवालय के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में फरार आफ्शा अंसारी के बैंक खाते की जानकारी की। इसके बाद निरीक्षक ने बैंक अधिकारियों से बात कर जानकारी साझा की। इसके बाद आफ्शा अंसारी का बैंक खाता नम्बर 10223102494 में जमा राशि को बैंक अधिकारी ने फ्रीज कर दिया।
गाजीपुर पुलिस के रिकार्ड में SI-191 गैंग का नाम मुख्तार अंसारी से जुड़ा है। मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी के विरूद्ध कोतवाली थाना गाजीपुर कई मामलें दर्ज हैं। इनमें से लोगों को धमकाने का मामला, जबरन वसूली करना, धोखाधडी करने जैसी धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। साथ ही आफ्शा पर यूपी गैंगेस्टर एक्ट भी लगाया गया है। आफ्शा के फरार होने के बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश है। उसके ऊपर यूपी पुलिस ने ईनाम रख रखा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल