Muharram Juloos Violence: बिहार के कटियार जिले में रविवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान भारी बवाल देखने को मिला। बताया जा रहा है कि नया टोला में एक धार्मिक स्थल पर पथराव किया गया, जिसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। दो-तीन गाड़ियों के भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और लोगों को हटाने की कोशिश की। फिलहाल असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर काबू पाने के लिए इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही मुहर्रम ताजिया जुलूस नया टोला पहुंचा कुछ असामाजिक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल पर पथराव शुरू कर दिया । इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों पर भी पत्थर बरसाए गए। हालात इस कदर बिगड़ गए की उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने बताया कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है और जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह की अफवाह को बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ पूरे जिले पर नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है। जिला प्रशासन ने कहा है कि वह किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए तैयार है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर काबू पाने के लिए गृह विभाग ने इंटरनेट, सोशल नेटवर्किंग साइट्स और इंस्टैंट मैसेजिंग सेवाओं पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
प्रशिक्षण शिविर से भाजपा का चुनावी संदेश, राष्ट्रवाद से लेकर डिजिटल वारफेयर तक....
झांसी स्टेशन पर वनवासी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत, एबीवीपी ने कराया भोजन वितरण
18 लोगों की मौजूदगी ने खड़े किए सवाल, क्या शाहपुरा अपने शहीद प्रताप सिंह बारहठ को भूल रहा है?
सांसद कुलदीप इंदौरा ने किया नए विद्यालय कक्ष का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
Varanasi News: 16 हजार नकद और 10 साड़ियों के लालच में मां ने बच्ची को बेचा
बुलंदशहर में डबल मर्डर केस, पिता व पत्नी को अवैध संबंध के शक में गोलियों से भूना
बिजली की बढ़ती मांग के बीच CM योगी की अहम बैठक, बोेले- भीषण गर्मी में भी सुनिश्चित करें आपूर्ति
ITBP जवान की मां का हाथ काटने पर पलटन ने कमिश्नरेट ऑफिस को घेरा
Falta Election Result: फाल्टा में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर, चौथे नंबर पर खिसकी तृणमूल कांग्रेस
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार