कोटाः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने शुक्रवार को कोटा में एमएसएमई एक्सपो का उद्घाटन किया। बिरला ने इस आयोजन को नवाचार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक समावेशिता के एक नए युग की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो महज एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि नए विचारों, अवसरों और संभावनाओं का एक बड़ा संगम है, जो देश भर के युवा और महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर पेश करने का एक सशक्त अवसर प्रदान कर रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कभी औद्योगिक नगरी के रूप में देशभर में जाना जाने वाला कोटा आज भी अपने अंदर उतनी ही क्षमता और संभावनाएं समेटे हुए है। दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर, कांडला-इलाहाबाद रूट, मजबूत रेल नेटवर्क और जल्द ही शुरू होने वाली हवाई कनेक्टिविटी के साथ कोटा अब भारत के सबसे अच्छी तरह से जुड़े शहरों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क के साथ-साथ चंबल नदी की सतत कृपा और पानी, बिजली, गैस, परमाणु और सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं कोटा को भविष्य की औद्योगिक राजधानी बना सकती हैं।
उन्होंने कहा कोटा-बूंदी क्षेत्र जल्द ही बिजली उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके अलावा उच्च स्तरीय कौशल केंद्र और ट्रेडवाइज प्रशिक्षण संस्थान स्थापित कर युवाओं को आधुनिक उद्योगों के लिए तैयार किया जाएगा। कोटा को डेटा सेंटर और आईटी हब के रूप में विकसित करने के लिए भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा रानपुर क्षेत्र को शिक्षा और कौशल हब के रूप में डेवलप किया जाएगा। इससे न केवल दूध उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त होगी। बिरला ने कोटा के युवाओं से अपील की कि वे देश-दुनिया में हो रहे तकनीकी और औद्योगिक नवाचारों से खुद को जोड़ें और स्टार्टअप, शोध और उद्यमिता की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक निवेश के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य बन गया है और इसका श्रेय स्थिर सरकार, स्पष्ट नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है।
बिरला ने महिलाओं के स्वावलंबन पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं के हस्तशिल्प और उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मार्केटिंग और मंच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
बिरला ने कहा कि कोटा-बूंदी-बारां-झालावाड़ क्षेत्र कृषि उद्योग के लिए आदर्श क्षेत्र है। बूंदी में इथेनॉल और पेय पदार्थ से जुड़े उद्योग, औद्योगिक पार्क, जैविक खेती और हाइड्रोपोनिक्स तकनीक के जरिए यह क्षेत्र कृषि नवाचार का उदाहरण बनेगा। उन्होंने भामाशाह मंडी को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक मंडी के रूप में विकसित करने की आवश्यकता दोहराई।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई