MP Weather Update: जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति भयवाह हो गई है। अब मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने वाली। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय हो गया है और मानसून की द्रोणिका भी ग्वालियर के ऊपर से गुजर रही है, जिसके कारण राज्य में फिर से भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, डिंडोरी, सिंगरौली, नर्मदापुरम और बड़वानी के सेंधवा समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अगले दो दिनों में राज्य के करीब 31 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ताज़ा बुलेटिन जारी किया है, जिसमें राज्य के 31 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने श्योपुर, दमोह, सागर, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी और जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, विदिशा, आगर, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, छिंदवाड़ा, पन्ना, छतरपुर, सतना, डिंडोरी, कटनी, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों और दक्षिण के आसपास के इलाकों में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा सक्रिय है, जो दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके साथ ही, मानसून की द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर गंगानगर, ग्वालियर, बंधा देहरी होते हुए और पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बने निम्न दाब केंद्र से होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक फैली हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: पति, पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, होटल का मालिक लवकेश गिरफ्तार
2026-06-04
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03