MP Road Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ। बैतूल हाईवे पर टेमनी (सांवरी) गांव के पास साधुओं से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर एक खुले कुएं में गिर गई। हादसे में बोलेरो सवार सात साधुओं में से चार की मौत हो गई। तीन के शव रात में ही बरामद कर लिए गए, जबकि एक का शव शनिवार सुबह करीब 5 बजे मिला। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, सात साधु-संत एक धार्मिक अनुष्ठान के लिए चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) से एक बोलेरो में सवार होकर निकले थे। वे बालाजीपुरम (बैतूल) से दर्शन कर शुक्रवार शाम चित्रकूट लौट रहे थे। इसी बीच, शाम करीब साढ़े छह बजे छिंदवाड़ा-बैतूल स्टेट हाईवे पर टेमनी खुर्द के पास उनकी बोलेरो का पिछला टायर फट गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गहरे, बिना बाड़ वाले कुएं में गिर गई। सूचना मिलने पर सांवरी चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव बोलेरो्य शुरू किया। हादसे के बोलेरोण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को बचा लिया गया। तीनों साधुओं को एम्बुलेंस से मोहखेड़ सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर हैं। घायलों की पहचान मार्तंड गिरि (27) पुत्र शिवपूजन गिरि, शिवपूजन गिरि (60) पुत्र मुंशी गिरि और चालक राकेश गिरि (32) पुत्र छिंदी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल, छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया।
डीएसपी आरपी चौबे ने बताया कि हादसा शुक्रवार देर शाम बैतूल हाईवे पर एक बोलेरो का टायर फटने से हुआ। बोलेरो में सात साधु सवार थे। तीन को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चार साधु कुएं में गिर गए। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तीन के शव बरामद कर लिए, जबकि चौथे का शव शनिवार सुबह बरामद किया गया। मृतकों की पहचान मलखान गिरी (65) पुत्र मेवा, राकेश गिरी (35) पुत्र गिरधारी, गुलाब गिरी (40) पुत्र नत्थू और कल्लू उर्फ लक्ष्मी गिरी (24) के रूप में हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई