राजगढ़ः मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच हुआ, जब एक एक्सयूवी 500 कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। मृतकों में दो बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा से अयोध्या होते हुए सूरत जा रहे थे। कार में कुल नौ लोग सवार थे। पचोर के नेशनल हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
सड़क हादसे के तुरंत बाद अहमदाबाद की ओर जा रहे एक एम्बुलेंस चालक यग्नेश भाई रावल ने कार से धुआं उठता देखा। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आसपास के ट्रक चालकों की मदद से कार का दरवाजा तोड़ा और सभी घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान पचोर पुलिस भी एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को तुरंत पचोर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ और शाजापुर जिला अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, हादसे में घायल दो व्यक्तियों का इलाज सारंगपुर अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो महिलाओं और दो बच्चों का पोस्टमॉर्टम शाजापुर और सारंगपुर अस्पतालों में किया जा रहा है।
इस हादसे के दौरान दूसरी कार में मौजूद पीड़ितों के परिजन आयुष दुबे ने बताया कि वे लोग बुधवार की शाम को दो कारों में सूरत के लिए रवाना हुए थे। हादसे के एक घंटे पहले ड्राइवर ने नींद की झपकी की शिकायत की थी। इसके बाद सभी ने एक ढाबे पर रुककर चाय पी और कुछ देर आराम किया। इसके बावजूद पचोर पहुंचते ही ड्राइवर को फिर से झपकी आ गई, जिससे यह दुखद हादसा हो गया। आयुष के पिता, भोलेनाथ दुबे, उस समय दूसरी कार में थे। पचोर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए कार की तकनीकी जांच और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है। घायलों का इलाज जारी है, और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई