Mandsaur Road Accident: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार वैन मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कुएं में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। एसडीईआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम रस्सियों के सहारे कुएं में उतरी और क्रेन की मदद से वैन को बाहर निकाला।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को रतलाम जिले के जोगीपिपलिया और खोजनखेड़ा गांव के 13 लोग नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में अंतरी माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब सवा एक बजे नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कचरिया चौपाटी के पास बूढ़ा-तकरावत फंटे पर वैन अनियंत्रित हो गई और बाइक को टक्कर मारते हुए कुएं में गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में उतरे ग्रामीण मनोहर सिंह भी शामिल हैं।
हादसे में चार लोग घायल हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर उपमुख्यमंत्री जगदीश समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया कि कार को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया है। कुएं में जहरीली गैस होने से बचाव करने गए मनोहर सिंह की भी मौत हो गई है। उन्होंने दो-तीन लोगों को बाहर निकाला था।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मनोहर सिंह (बचाव के दौरान मृत) निवासी ग्राम संजीत जिला मंदसौर, गोबर सिंह (बाइक सवार) निवासी सीतामऊ जिला मंदसौर, कन्हैयालाल कीर और नागू सिंह दोनों निवासी जोगीपिपलिया जिला रतलाम के अलावा पवन कीर, धर्मेंद्र सिंह, आशा बाई, मधु बाई, मंगू बाई, राम कुँवर सभी निवासी ग्राम खोजनखेड़ा जिला रतलाम के रूप में हुई है। हादसे में माया कीर (26), प्रियांशी (3), देवेंद्र (12) और मुकेश (27) घायल हो गए और उन्हें मंदसौर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई