MP road accident: मध्य प्रदेश के दमोह जिले मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई,जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों में तीन बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं।
इस हादसे पर एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक जबलपुर के भीटा फुलर गांव का परिवार बांदकपुर से जागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहा था।
यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बनवार चौकी क्षेत्र के महादेव घाट के पास हुआ। बोलेरो में 15 लोग सवार थे। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों ने दमोह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पांच अन्य घायलों को दमोह जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दमोह से जबलपुर पहुंचाया गया।
पुलिस के मुताबिक मृतकों में पांच महिलाएं- लौंग बाई पत्नी हल्के सिंह, हल्की बाई पत्नी बलवान सिंह, सोपान बाई पत्नी मुन्ना सिंह, गुड्डी बाई पत्नी रज्जू सिंह और 60 वर्षीय वैजयंती बाई लोधी पत्नी वदन सिंह शामिल हैं। पांचों बहनें थीं। वहीं हादसे में तीन बच्चों की मौत हुई है। इनमें 10 वर्षीय तमन्ना, 12 वर्षीय रचना और आठ वर्षीय शिब्बू पुत्र हरी शामिल हैं। शिब्बू गुड्डीबाई का पोता था, रचना मृतक महिलाओं के भाई कल्याण सिंह की बेटी थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ नागरिकों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि हादसा दुखद है। इस कठिन समय में राज्य सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। राज्य सरकार ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की बाबा महाकाल से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि यह दुखद हादसा मंगलवार को उस समय हुआ जब दमोह के बनवार क्षेत्र में महादेव घाट के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सभी पीड़ित जागेश्वर धाम की धार्मिक यात्रा से जबलपुर लौट रहे थे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत