Moradabad Domestic Violence : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 24 अक्टूबर की रात, जब शंकर लाल अपने घर में सो रहे थे, तभी उनके अपने ही परिवारजनों, पत्नी, बेटा और बहू, ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, पहले तीनों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की और जेब से नकदी निकाल ली। इसके बाद पत्नी ने उन्हें एक कमरे में खींचा और ब्लेड से उनके गुप्तांग पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंकर लाल की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शंकर लाल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
शंकर लाल ने आरोप लगाया है कि यह हमला संपत्ति को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद का परिणाम है। उन्होंने इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र बताया है, जिसमें उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई