अयोध्या। जिला महिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून के नाम पर वसूली का शर्मनाक मामला सामने आया है। सीएचसी मवई से गंभीर एनीमिया की स्थिति में रेफर की गई एक महिला को खून की आवश्यकता थी, लेकिन जब तीमारदार ने ब्लड बैंक से संपर्क किया तो डोनर न होने का हवाला देकर खून देने से मना कर दिया गया। इसके बाद ब्लड बैंक के पास एक कथित डोनर ने सात हजार रुपये में एक यूनिट ब्लड देने की डील की।
मजबूरी में तीमारदार ने ऑनलाइन माध्यम से सात हजार रुपये भुगतान कर खून प्राप्त किया। इस मामले की शिकायत होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बताया कि खून की निःशुल्क सुविधा का लाभ जेएसवाई लाभार्थियों को दिया जाता है, ऐसे में पैसे की मांग पूरी तरह गलत है।
उन्होंने बताया कि पैसे लेने वाले डोनर की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है और उसकी फोटो भी प्राप्त कर ली गई है। सीएमओ ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और सीएमएस को पत्र लिखकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत