Muharram 2025 : सावन में कांवड़ यात्रा और मुहर्रम जैसे संवेदनशील मौकों को लेकर बरेली जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी निर्देश दिए गए।
बैठक में डीएम ने साफ कहा कि अगर किसी विभाग की लापरवाही से कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर माहौल खराब नहीं होना चाहिए, खासकर गांवों में तैनात प्रधान, सेक्रेटरी, लेखपाल और चौकीदारों को सतर्क रखा जाए।
कांवड़ यात्रा के मार्ग पर लगने वाले खाद्य पदार्थों के ठेलों और ठेलों पर प्रशासन ने सख्ती के आदेश दिए हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग को हर ठेले पर विक्रेता का नाम और खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट चस्पा कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सावन माह में कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
जुलूस मार्ग पर लगे खंभों, लटकते तारों और ट्रांसफार्मरों को लेकर बिजली विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। प्लास्टिक शीट लपेटने से लेकर तारों को कसने तक हर काम की समीक्षा की गई और एसएचओ को मौके से स्थिति की पुष्टि करने को कहा गया।
बैठक में नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने बताया कि शहर में चिन्हित 22 सुधार बिंदुओं में से 11 पर काम पूरा हो चुका है, बाकी पर तेजी से काम चल रहा है। वहीं, फरीदपुर तहसील क्षेत्र में गौसगंज-धरमपुर मार्ग पर अधूरे काम को जल्द पूरा करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए गए हैं। बैठक में नगर आयुक्त संजीव मौर्य, सीडीओ देवयानी, डीएफओ दीक्षा भंडारी, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, सीएमओ विश्राम सिंह समेत सभी एडीएम, एसडीएम, सीओ और एसएचओ मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल