Agarkar vs Shami : भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे शमी ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। रणजी ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेलते हुए उन्होंने पहले मैच में 7 और गुजरात के खिलाफ दूसरे मुकाबले में कुल 8 विकेट अपनी झोली में डाले। दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर उन्होंने यह जता दिया कि उनकी फिटनेस और लय दोनों बरकरार हैं। लेकिन चर्चा सिर्फ उनके प्रदर्शन की नहीं, बल्कि उनके बयानों की भी है।
हाल ही में टीम से बाहर रहने को लेकर शमी और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बीच बयानबाज़ी ने खूब सुर्खियाँ बटोरीं। अगरकर ने कहा था कि शमी इस समय फिट नहीं हैं, इसलिए चयन नहीं हुआ। इस पर शमी ने तीखा जवाब देते हुए कहा था कि “मेरी फिटनेस की जानकारी देना मेरी जिम्मेदारी नहीं है। मेरा काम तैयारी करना और मैच खेलना है। किसे अपडेट देना है, यह चयनकर्ताओं का मामला है।” इसके बाद मामला और बढ़ गया जब अगरकर ने दावा किया कि उन्होंने खुद शमी से बात की थी और बीसीसीआई की मेडिकल टीम को लगता है कि वह फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, शमी ने इस पर संयम दिखाते हुए कहा था, “उन्हें जो कहना है, कहने दो।”
अब, गुजरात के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद शमी ने मीडिया से बात की और एक बार फिर अपने शब्दों से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा विवादों में रहता हूँ। तुम लोगों (मीडिया) ने मुझे ऐसा गेंदबाज़ बना दिया है। मैं बोलूँगा तो बवाल हो जाएगा। अब मैं क्या कहूं? तुम्हें दोष भी नहीं दे सकता, सब यही करते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग कुछ भी बोल देते हैं।” इस बयान से साफ है कि शमी इस वक्त किसी नए विवाद में नहीं उलझना चाहते। उनकी प्राथमिकता सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन करना है। वहीं, रणजी में उनकी शानदार गेंदबाज़ी यह साबित कर रही है कि वह पूरी तरह फिट हैं और जल्द ही नेशनल टीम में वापसी की दहलीज़ पर हैं। उधर, बीसीसीआई के नए सिलेक्टर आरपी सिंह भी रणजी मैच के दौरान शमी से मुलाकात करने पहुंचे थे। माना जा रहा है कि यह बातचीत उनके टीम में भविष्य को लेकर थी, हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शमी के ताज़ा प्रदर्शन और उनके संतुलित बयानों ने फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है, क्या टीम इंडिया को अब अपने सबसे अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ की वापसी पर गंभीरता से विचार करना चाहिए?
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल