अयोध्या। चौक में प्रस्तावित शापिंग कॉम्पलेक्स बनने से प्रभावितों को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात की। उनके साथ सभी संबधित अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रस्तावित शॉपिंग काम्प्लेक्स बनने से जिनकी दुकान या मकान गिराये गए हैं उन सभी का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाएगा।
उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि किसी का नुकसान नही होंने दिया जाएगा। उन्होंने काम्पलेक्स के ले-आउट को देखा तथा अधिकारियों को निर्देशित भी किया। विधायक ने बताया कि शॉपिंग काम्पलेक्स बनने में प्रभावित लोगों को सूची बना ली गई है। विधायक ने सभी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जिनके मकान गिराए गए है, उन्हें पीएम आवास योजना व सीएम आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराया जाएगा। उसी स्थल पर काम्पलेक्स के निर्माण होने तक 110 अस्थाई दुकानें बनाई जाएंगी। जिन्हें प्रभावित दुकानदारों को देने का प्रस्ताव है जिससे उनका व्यापार निर्बाध रूप से चलता रहे।
उन्होंने कहा कि चौक बाजार क्षेत्र के लिए प्रस्तावित यह परियोजना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, शहरी स्वरूप और व्यवसायिक विकास को एक नई दिशा देगी। विधायक ने बताया कि योजना के अनुसार, यहां दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए अत्याधुनिक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह आधुनिक काम्प्लेक्स न केवल स्थानीय व्यापारियों के लिए नए व्यापारिक अवसर खोलेगा, बल्कि शहरवासियों को बेहतरीन खरीदारी और खानपान का अनुभव भी देगा। इसके बन जाने से चौक में पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। मौके पर एसडीएम सदर, सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण, नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल