झांसीः मऊरानी की क्षेत्रीय विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने मऊरानीपुर ग्रामोदय स्कूल में सैनिक प्रवेश अकादमी स्कूल का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामोदय स्कूल प्रबंधक अरुण गुप्ता ने विधायक का श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। डॉक्टर रश्मि आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे एकेडमी में पढ़ने से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है, तो वहीं सख्त आचरण और व्यवहार के कारण बच्चे अपने देश का नाम दुनिया में रोशन करते हैं।
विधायक रश्मि आर्य ने कहा कि सैनिक स्कूल की खास विशेषता यह है कि स्कूल मे नियम सख्त होते हैं, जो सबके लिए बराबर होते हैं। इसलिए सैनिक स्कूल में बच्चों का शारिरिक और मानसिक विकास संभव होता है। बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों को अधिक धन खर्च करने जरूरत भी नहीं पड़ती है। इसलिए जिन अभिभावकों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, वह भी अपने बच्चों का एडमिशन सैनिक स्कूल में करा सकते हैं। इस अवसर पर कर्नल राजीव तिवारी ने कहा कि जो भी बच्चे आगे चलकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहते हैं, सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं, वह बच्चे सैनिक स्कूल में प्रवेश लेकर अपना भविष्य बना सकते हैं। स्कूल में अभी कक्षा 3 से 8 तक की कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, स्कूल प्रबंधक अरुण गुप्ता ने बताया कि 5 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश स्कूल में आकर करवा सकते हैं। इस स्कूल में बच्चों के लिए हॉस्टल की भी सुविधा उपलब्ध है। यह नगर का पहला सैनिक स्कूल है। इस मौके पर महेंद्र पाठक, सुधीर जैन, राधा अग्रवाल, दीपू मोदी, सोम बबेले सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई