मीरजापुरः माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम विंध्याचल में 21/22 सितम्बर 2025 की मध्य रात्रि से प्रारम्भ होने वाले शारदीय नवरात्रि मेले की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विंध्याचल, विंध्य कॉरिडोर परिसर, रोडवेज परिसर एवं गंगा घाटों पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने पटेंगरा नाले के बगल में निर्माणाधीन चार सीटर शौचालय में एक भी मजदूर व राजमिस्त्री न मिलने तथा निर्माण कार्य न होने पर यूपीसीएल के परियोजना प्रबंधक एवं अवर अभियंता को फटकार लगाई तथा निर्देश दिया कि मजदूरों व राजमिस्त्रियों की संख्या बढ़ाकर नवरात्रि मेले से पूर्व कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार, रोडवेज परिसर के गेट संख्या 2 पर निर्माणाधीन शौचालय का भी निरीक्षण किया गया। कार्य में प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि इन दोनों शौचालयों में चार सीटर शौचालय, एक स्नानघर, एक दिव्यांग शौचालय एवं केयर टेकर हेतु एक कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि मेले से पूर्व दोनों शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। तत्पश्चात, रोडवेज परिसर का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने रोडवेज विंध्याचल के प्रभारी को कार्यालय के सामने यात्री शेड की रंगाई-पुताई एवं सफाई कराने के निर्देश दिए। गंगा तट पर स्थित घाटों के निरीक्षण के दौरान कंतित की ओर स्थित श्मशान घाट से पक्का घाट होते हुए अखाड़ा घाट तक प्रस्तावित माँ की पैड़ी सड़क कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की, साथ ही पक्का घाट से अखाड़ा घाट तक घाटों के निर्माण के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को निर्देशित करते हुए कहा कि घाटों एवं माँ की पैड़ी का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि गंगा जल के उफान पर आने पर भी घाट एवं पैड़ी का उपयोग श्रद्धालु कर सकें। जिलाधिकारी द्वारा दीवान घाट एवं पक्का घाट का निरीक्षण करने के पश्चात नवरात्रि मेले से पूर्व सफाई करा दी जाए तथा जैसे-जैसे गंगा का जलस्तर कम होता जाए, नगर पालिका द्वारा घाट की सीढ़ियों से मलबे की सफाई भी सुनिश्चित कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (नागरिक/राजस्व) अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, उपजिलाधिकारी संजीव यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: पति, पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, होटल का मालिक लवकेश गिरफ्तार
2026-06-04
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03