मिर्जापुरः जिले के विंध्याचल में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें विंध्याचल के सभी सम्मानित नागरिकों ने इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया और यात्रा को भव्य तरीके से सफल बनाया गया। तिरंगा यात्रा सफल होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष पश्चिम ने पत्रकारों से बात की और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला।
नगर पालिका अध्यक्ष मिर्जापुर श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में विंध्याचल में तिरंगा यात्रा निकाली गई जहां हमारे विंध्याचल वार्ड के सभी सम्मानित नागरिकों ने मिलकर इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाया। जिस तरह से पहलगाम में आतंकवादियों ने हमारी माताओं बहनों के सिंदूर को मिटा दिया था, हमारे वीर सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर उन्हें सबक सिखाया और किस तरह से पाकिस्तान घुटनों के बल पर आया, यह आप लोगों ने देखा है, यह मोदी जी के सफल नेतृत्व की देन है। अगर कोई भारत के साथ आतंकवाद का खेल खेलना चाहता है तो भारत अब उनके घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है।
भाजपा पश्चिम के नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि विंध्याचल की सम्मानित जनता तिरंगा यात्रा में निकली है। लोग ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मना रहे हैं। पहले जब देश में बम धमाके होते थे तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। मोदी सरकार ने दिखा दिया है कि देश की जनता बदला चाहती है और मोदी सरकार बदला ले रही है। भारत के वीर जवानों ने हमला करके दिखा दिया है कि खून का बदला खून से लिया जाएगा। अब कश्मीर की बात नहीं होगी, अब पीओके की बात होगी। मोदी सरकार आतंकियों को पनाह देने वालों को नहीं छोड़ेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई