मीरजापुरः मीरजापुर के बी.एल.जे. ग्राउंड, महुवरिया में उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित दस दिवसीय मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का सफल आयोजन जारी है। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी 08 दिसंबर से प्रारंभ होकर 17 दिसंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और खुद सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
प्रदर्शनी के दूसरे दिन का आकर्षण विशेष रहा, जहाँ लोकगायकविद्या सागर प्रेमी ने अपनी टीम के साथ शानदार लोकगीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने प्रदर्शनी के माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों और राज्यों से आई खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों द्वारा लगभग 120 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें खादी के कुर्ते, पायजामे, सदरी, शॉल, कश्मीरी स्वेटर, फर्नीचर, आयुर्वेदिक दवाइयाँ, अचार, मुरब्बा, कॉकरी तथा अनेक घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध हैं। कन्नौज से आये इत्र के स्टॉल पर विशेष भीड़ देखी गई, वहीं मीरजापुर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित साबुन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मीरजापुर के विभिन्न समूहों के स्टॉल भी प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। यहाँ लगे स्टॉलों से लोग नमकीन, चिप्स, पापड़, तेल, अचार, मुरब्बा, लकड़ी के सामान, स्लीपर आदि वस्तुओं की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।
प्रदर्शनी में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जो आगंतुकों के उत्साह को बढ़ा रहे हैं। भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति प्रदर्शनी की लोकप्रियता को दर्शाती है। समग्र रूप से यह आयोजन स्थानीय संस्कृति, हस्तशिल्प और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हो रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई