मिर्जापुरः जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद में गंगा नदी में आने वाली संभावित बाढ़ से राहत एवं बचाव हेतु की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में बाढ़ संचालन समूह समिति की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में गंगा नदी में आने वाली बाढ़ की स्थिति में तहसील चुनार एवं तहसील सदर के प्रभावित क्षेत्रों में लगाये जाने वाले राहत शिविरों के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक राहत शिविर में जनसामान्य के उपयोग हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित शिविर स्थलों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार समस्त बाढ़ चौकियों का निरीक्षण करते हुए नावों की व्यवस्था, नाविकों के नाम एवं फोन नम्बर, बाढ़ समितियों का गठन, आपातकालीन लाईट की व्यवस्था आदि नियमानुसार सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने राहत वितरण एवं खाद्य सामग्री की उपलब्धता के साथ ही कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में नियमित फागिंग, क्लोरिल टेबलेट का वितरण, कीटनाशकों का छिड़काव, पशुओं के लिए वस्त्र एवं आश्रय, प्रभावित क्षेत्रों में प्रकाश की व्यवस्था आदि कार्य समय से पूर्व सुनिश्चित कर लिए जाएं।
सभी बाढ़ चौकियों पर मेडिकल टीम एवं तहसील विकास से संबंधित कर्मचारियों की तैनाती करते हुए सूची अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) को उपलब्ध करा दी जाए। बैठक में जलनिकासी, बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं संचार व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिया कि नदियों में कटान हो रहे क्षेत्रों को रोकने/मरम्मत करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराएं ताकि शासन से स्वीकृति प्राप्त कर कटान रोकने की व्यवस्था की जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अजय कुमार सिंह, तहसीलदार चुनार, तहसीलदार सदर, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई