जिलाधिकारी ने व्यापारी संवाद कार्यक्रम का किया भव्य आयोजन
खबर सार :-
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने शिरकत करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों को अर्थव्यस्था की रीढ़ हड्डी बताया। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय व्यापारी गण उपस्थित रहे।
खबर विस्तार : -
मीरजापुर: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार, में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना, जीएसटी पंजीयन बेस बढ़ाना और हालिया जीएसटी 2.0 सुधारों के प्रति उद्यमियों व करदाताओं को जागरूक करना रहा।
व्यापारियों को बताया रीढ़ की हड्डी
जिलाधिकारी ने व्यापारियों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उन्हें हर संभव प्रशासनिक मदद का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी द्वारा आज की सभा में अपनी समस्याओं का समाधान कराने का और जनपद में पंजीयन बेस बढ़ाने का आह्वाहन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा जी एस टी व्यवस्था के और सरलीकरण के सम्बन्ध में रिटर्न्स के सरलीकरण, पीतल व्यापार में इनवर्टेड आई टी सी स्ट्रक्चर में सुधार और विभागीय नोटिसों की ऑफलाइन तामीली संबंधित सुझाव दिए गए।
सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
बातचीत के दौरान, अधिकारियों और व्यापारियों ने GST 2.0 सुधार, नई टेक्नोलॉजी में बदलाव और आसान बनाने के बारे में जागरूकता, सोशल सिक्योरिटी, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के फायदे, व्यापार में आसानी, GST रिटर्न, समाधान स्कीम और ईंट भट्ठा व्यापार से जुड़ी समस्याओं के समाधान, उपस्थिति और भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों और उद्यमियों के साथ-साथ राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
मौजूद लोगों में व्यापार प्रतिनिधि शत्रुघ्न केसरी (प्रांतीय उपाध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स), आशीष बुधिया (अध्यक्ष, IIA), और डाली अग्रहरि (महिला उद्यमी) शामिल थे। विभागीय अधिकारी अंजेश कुमार बरनवाल और सत्य प्रकाश चंद्र (उप आयुक्त, राज्य कर), विनोद कुमार खंगार, सगीर अहमद खान, ओम प्रकाश शुक्ला, अरविंद कुमार सिंह, और जया जायसवाल (सहायक आयुक्त, राज्य कर), आनंद कुमार श्रीवास्तव, बाबू लाल (राज्य कर अधिकारी), के साथ-साथ अन्य विभागीय कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय व्यापारी मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29