मीर्जापुरः जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में किसान पंजीकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डिजिटल फसल सर्वेक्षण (ई-खसरा जांच) की प्रगति की समीक्षा में मिर्जापुर जिले की सदर तहसील को प्रदेश की 353 तहसीलों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा जिले में डिजिटल फसल सर्वेक्षण (ई-खसरा जांच) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप-जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं खंड विकास अधिकारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने राजस्व लेखपालों को निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रतिदिन कम से कम पांच किसान पंजीकरण अवश्य पूर्ण करें। तहसील स्तर पर एक क्लस्टर निर्धारित कर राजस्व निरीक्षक के माध्यम से इसकी मॉनिटरिंग की जाए तथा एक गूगल अकाउंट भी बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि किसान पंजीकरण के साथ-साथ लेखपाल रियल टाइम खतौनी का कार्य भी पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम पांच कृषक रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें तथा इसकी समीक्षा हेतु सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं सहायक विकास अधिकारी कृषि को नोडल अधिकारी नामित कर प्रतिदिन समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराएं।
जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 25 कृषक रजिस्ट्री कराएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि तहसील स्तर पर तहसीलदार तथा ब्लाक स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व एवं उप निदेशक कृषि के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रस्तुत करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार