चुनार क्लब वेलफेयर सोसाइटी द्वारा क्षेत्र के टीबी मरीजों को बाटे गए कंबल
खबर सार :-
चुनार क्लब वेलफेयर सोसाइटी ने 51 टीबी मरीजों को कंबर वितरित किए। बता दें कि ये संस्था विगत पांच वर्षों से ऐसे कार्यक्रम चला रही है। कोरोना महामारी के दौरान भी संस्था ने समाज कल्याण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
खबर विस्तार : -
मीरजापुरः तहसील क्षेत्र अंतर्गत विगत 05 वर्षों से ठंड के समय गरीबों के बीच कंबल बांटने के साथ-साथ बाढ़, कोरोना जैसे आदि आने वाली आपदाओं में भी बढ़-चढ़कर मानवीय कर्तव्य निभाने वाली संस्था, चुनार क्लब द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में प्रभारी डॉक्टर राकेश कुमार पटेल की उपस्थिति में 51 टीबी मरीजों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया।
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने दी जानकारी
उपरोक्त कार्यक्रम में क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा सभागार कक्ष में उपस्थित मरीजों एवं अन्य आए व्यक्तियों को टीबी के संपूर्ण लक्षणों से परिचित कराते हुए सरकारी स्तर से दी जा रही सभी नि:शुल्क सुविधाओं से परिचित कराते हुए कहा कि आप सभी अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देते हुए आसपास के लोगों को भी सरकारी स्तर के उक्त समस्त जांच इलाज की सुविधाओं से परिचित कराते हुए देश को टीबी मुक्त बनाने में अपना सराहनीय सहयोग प्रदान करें जिससे कि जल्द से जल्द हमारा देश टीबी मुक्त भारत देश के श्रेणी में आ सके।
देश हित में कार्य करने का आश्वासन
वही प्रभारी डॉक्टर राकेश कुमार पटेल द्वारा मरीजों से कहा गया कि आप सभी अपनी दवाओं का सेवन नियमित रूप से करें जिससे कि आप शीघ्र स्वस्थ होकर अपने समस्त दायित्वों का पूर्व की भाँति अच्छे से निर्वहन करने में सक्षम हो सके।
वहीं संस्था के मौजूद सदस्यों द्वारा कार्यक्रम के दौरान आश्वासन दिया गया कि हमारी संस्था के तरफ से देश हित में जल्द ही बड़ी संख्या में टीबी मरीजों को पुनः पोषण पोटली एवं कंबल वितरण करते हुए गोद लेने का भी कार्य किया जाएगा।
उपरोक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से धनेश कुमार, अखिलेश यादव, इफ्तार, मनभावन के साथ-साथ संस्था के अध्यक्ष सर्वेश सिंह, आनंद पटेल, प्रदीप जायसवाल, राहुल सिंह, चंद्रकेश सिंह, अभिषेक सिंह, रवि गुप्ता, वीर सिंह, अविनाश सिंह, अरविंद प्रजापति, सुजीत सिंह, जोगिंदर कुमार कुशवाहा (सोनी), देवेंद्र चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29