मिर्जापुरः संघ की स्थापना के संकल्प, उसके प्रचार-प्रसार की विचारधारा तथा महात्मा गांधी और डॉ. हेडगेवार की प्रथम ऐतिहासिक भेंट जैसे अविस्मरणीय प्रसंगों को सजीव रूप में प्रस्तुत करता नाट्य मंचन दर्शकों के लिए अत्यंत भावनात्मक और प्रेरक सिद्ध हुआ। मंच से गूंजता वंदे मातरम् और भारत माता की जय का गगनभेदी उद्घोष, भगवा ध्वज का संतुलित एवं गरिमामय प्रयोग तथा संघ घोष की लयबद्ध प्रस्तुति ने मंच और दर्शक दीर्घा के बीच अद्भुत समन्वय स्थापित कर दिया। दर्शक मंत्रमुग्ध होकर राष्ट्रभक्ति की भावना में भावविभोर होते नजर आए।
नाट्य मंचन से पूर्व मां विंध्यवासिनी के चित्र पर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात संस्कार भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वंत रंजन ने अपने उद्बोधन में संघ को ईश्वरीय कार्य बताते हुए उसके राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पिछड़ा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे। मंचासीन अतिथियों का स्वागत पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार पाहवा, वर्तमान उपाध्यक्ष आशुतोष सोनी, मंत्री सोमेश्वर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रेखा रानी गौड़ एवं सह-महामंत्री विजय श्रीवास्तव द्वारा अंगवस्त्रम भेंट कर किया गया।
नाट्य मंचन के दौरान दर्शक प्रारंभ से अंत तक पूरी तरह तल्लीन बने रहे। जब राम जन्मभूमि आंदोलन से संबंधित दृश्य मंच पर प्रस्तुत हुआ, तो मंच से लेकर दर्शक दीर्घा तक जय श्री राम के उद्घोष गूंज उठे। भारत माता की भूमिका निभा रहीं मीनल मंडल के मंच पर आते ही वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो जाता था, जिससे पूरा सभागार उत्साह और गर्व से भर उठता था।
नाट्य मंचन की समाप्ति के पश्चात सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया तथा निर्देशक संजय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उत्कृष्ट निर्देशन की सराहना की गई। कार्यक्रम में अड़गड़ा नंद महाराज के शिष्य आशीष महाराज, प्रांत बौद्धिक प्रमुख डॉ. कुलदीप, विभाग प्रचारक कौशल, जिला प्रचारक रजत जी, नगर प्रचारक अंजनी सहित अनेक संघ, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवराम शर्मा ने किया, संयोजन डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी द्वारा किया गया तथा अध्यक्षता पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने की।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई