मीरजापुर : जनपद में खेल गतिविधियों को व्यापक स्तर पर विकसित करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने की। इस दौरान जिले में प्रस्तावित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा, आयोजन प्रक्रिया और संसाधन जुटाने के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में जिला स्तर पर सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, फुटबॉल और जूडो जैसे खेलों के आयोजन पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रतियोगिताओं की ठोस कार्ययोजना तैयार कर माननीय सांसद से समय लेकर खेल आयोजनों को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित कराया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि खेलों के प्रति जनसहभागिता बढ़ाने के लिए जनपद के कारपेट उद्यमियों, अन्य व्यवसायियों, बैंकों, शिक्षण संस्थानों और गैर-सरकारी संगठनों को स्पॉन्सरशिप के माध्यम से जोड़ा जाए। इससे न केवल प्रतियोगिताओं के आयोजन में आर्थिक सहयोग मिलेगा, बल्कि खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ेगा और युवाओं का रुझान खेलों की ओर होगा। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि जिले से जुड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के अनुभव, विचार और खेलों से संबंधित लेख एकत्रित किए जाएं। इन सामग्री के माध्यम से मीरजापुर की खेल प्रतिभाओं पर आधारित एक वार्षिक पत्रिका के प्रकाशन की दिशा में कार्य किया जाए, जिससे उभरते खिलाड़ियों को पहचान और प्रेरणा मिल सके।
बैठक में दिव्यांगजन क्रिकेट खिलाड़ियों को जेल पोर्टल के माध्यम से क्रिकेट किट उपलब्ध कराने, मेजर ध्यानचंद की जयंती पर बड़े स्तर पर खेल गतिविधियों के आयोजन तथा खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षक निधि पटेल, अवर अभियंता सिंचाई अंकित, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव सत्य प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं खेल जगत से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल