मीरजापुर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में एसिड अटैक पीड़ितों को कानूनी जानकारी देने के उद्देश्य से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज श्री विनय आर्या ने किया, जबकि महिला थाना प्रभारी रीता यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।
शिविर में श्री विनय आर्या ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को एसिड अटैक जैसी गंभीर घटनाओं के प्रति जागरूक करना, पीड़ितों को न्याय दिलाने के तरीकों पर चर्चा करना और उनके पुनर्वास व सशक्तिकरण के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को इस समस्या की गंभीरता और इसके सामाजिक प्रभावों को समझने का अवसर मिलता है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.के. चौधरी ने एसिड अटैक की स्थिति में प्राथमिक उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसिड अटैक होने पर प्रभावित जगह को तुरंत पानी से धोना चाहिए और कपड़े से रगड़ना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे घाव और गहरा हो सकता है।
इस अवसर पर सीओ लाइन शीखा भारती, वरिष्ठ पत्रकार श्री सलील पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता शमानवाज कृष्ण कुमार सिंह, निर्मला राय, और पीएलवी जे.पी. सरोज व रेखा मौर्या सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने विचार साझा किए और इस गंभीर विषय पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल