लखनऊ, नगर निगम में अभियंत्रण खंड की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से नालों की सफाई और आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जल भराव की समस्या के निदान के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में खुद नगर आयुक्त ने अध्यक्षता की। नगर आयुक्त ने बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का हल पूछा। इस समय शहर में जो भी समस्याएं हैं, उनमें जलभराव को पहले नंबर पर है, क्योंकि आने वाले दिनों में बारिश व्यवस्थाओं की पोल खोल देती है। इस बैठक में भी कई अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे। लेकिन जिन बातों पर निर्देश दिए गए और चर्चा की गई, उनपर अभी दूसरे दिन तनिक भी अमल नहीं किया गया।
चर्चा के जो बिंदु हैं उनमें नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिससे जल निकासी प्रणाली को सुचारु रूप से कार्य करने में मदद मिल सके। जल भराव की समस्या का निदान के लिए विभिन्न समाधानों पर चर्चा की गई, जैसे कि नालों की क्षमता बढ़ाना, क्रॉसिंग की मरम्मत, जल निकासी प्रणाली में सुधार करना आदि। आगामी वर्षा ऋतु से निपटने की तैयारी करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया, जैसे कि नालों की सफाई, जल जमाव की निकासी प्रणाली की जांच आदि।
वार रूम के द्वारा समस्त अभियंताओं की प्रातः लोकेशन सहित उपस्थिति लिए जाने के निर्देश दिए गए। इसमें सभी अभियंताओं की प्रातः लोकेशन सहित उपस्थिति दर्ज करने को कहा गया। बैठक में कहा गया है कि किसी भी कीमत पर सिल्ट कहीं भी ना पड़ी रहे, सिल्ट उठान तत्काल हो। संबंधित अधिकारियों को इन निर्णयों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और नगर की जल निकासी प्रणाली को सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन से नगर में जल भराव की समस्या का निदान होने और नागरिकों को वर्षा ऋतु में होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई