लखनऊः बुधवार की शाम अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से लखनऊ के 5 कालीदास मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान अयोध्या के प्रख्यात संत महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास, महंत मिथिला बिहारी दास जी भी उनके साथ थे। संतों ने मुख्यमंत्री को भगवान राम की प्रतिमा भेंट की और उनकी सफलता की कामना की।
साथ ही अयोध्या के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे तेजी से प्रयासों के लिए आभार जताया। संतों ने अयोध्या की धार्मिक आभा के अनुरूप विकास कराने के लिए प्रदेश सरकार की सराहना की। इस दौरान अयोध्या में सावन झूला मेला समेत अन्य त्योहारों को सांस्कृतिक और बेहतर ढंग से मनाने के सुझाव दिए गए। महंत मिथिला बिहारी दास ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात काफी अच्छी रही। इसके सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आएंगे।
महापौर ने अयोध्या नगर निगम की प्रस्तावित परियोजनाओं और चालू परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और विकास कार्यों के लिए धन आवंटन की मांग की। इसके अलावा उन्होंने खासकर अयोध्याधाम की जल निकासी योजना, सीवर लाइन के विस्तार, नालों के निर्माण, अयोध्या कैंट की गलियों के निर्माण की प्रस्तावित योजनाओं के लिए अपेक्षित बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने स्थानीय सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने महापौर को आश्वस्त किया कि अयोध्या को भव्य और दिव्य बनाने में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई