Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में बनी आग का गोला, खिड़की से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान
खबर सार :-
Mathura Bus Fire Accident: मथुरा के राया के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चलती बस में आग लग गई। बस बांदा से दिल्ली जा रही थी और उसमें 40-50 यात्री सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से उसने बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
खबर विस्तार : -
Mathura Bus Fire Accident: यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह-सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती बस में भीषण आग लग गई। बस में आग लगने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि, आग पूरी तरह फैलने से पहले ही यात्री खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
Mathura Bus Fire Accident: खिड़की से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा मथुरा जिल के राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 110 के पास हुआ। राज कल्पना (संस्कार ट्रेवल्स) की रजिस्ट्रेशन नंबर UP90 AT 8837 वाली बस बांदा से आगरा होते हुए दिल्ली-नोएडा जा रही थी। सुबह करीब 5:15 बजे अचानक चलती बस से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी बस को अपने आगोश में ले लिया। घटना के समय बस में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे। जैसे ही बस में आग लगी ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोक दी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और वे अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतरने लगे। आग तेजी से पूरी बस में फैलने के कारण कई यात्रियों को खिड़कियों से कूदना पड़ा। फिलहाल सभी यात्री बिना किसी जानमाल के नुकसान के सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।
पूरी तरह जलकर खाक हुई बस
घटना की सूचना मिलते ही राया थाने के पुलिसकर्मी और यमुना एक्सप्रेसवे बचाव दल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे कई घंटों तक गाड़ियां फंसी रहीं। बाद में, पुलिस ने क्रेन की मदद से बस के जले हुए अवशेषों को हटाया और ट्रैफिक सामान्य हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सही वजह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या बस में किसी और टेक्निकल खराबी के कारण लगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29