Punjab Blast: पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर सोमवार देर रात आतंकी हमला हुआ। रात करीब डेढ़ बजे ई-रिक्शा पर आए हमलावरों ने ग्रेनेड फेंका जिससे जोरदार धमाका हुआ। हालांकि, विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, एसपी-2 सुखविंदर सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और भाजपा नेता देर रात मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि रात डेढ़ बजे जब उनके घर के बरामदे में धमाका हुआ तो उन्हें लगा कि शायद ट्रांसफार्मर पर ओवरलोडिंग के कारण धमाका हुआ होगा। लेकिन जब लोगों ने बताया कि ग्रेनेड हमला हुआ है तो उन्होंने देखा कि धमाके के कारण घर का दरवाजा, खिड़कियां टूट गई और उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। मनोरंजन कालिया के घर पर हमले की सूचना मिलते ही भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, शीतल अंगुराल समेत कई नेता मौके पर पहुंचे।
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि घटना थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर हुई। कालिया ने बताया कि पहले उनके घर के पास पीसीआर टीम तैनात रहती थी, लेकिन अब उसे हटा दिया गया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें ई-रिक्शा सवार कुछ लोगों द्वारा घटना को अंजाम देते देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें 1 बजे धमाके की सूचना मिली थी। जिसके बाद फोरेंसिक टीम के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके को सील कर दिया और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से सैंपल लिए हैं, लेकिन पुलिस कमिश्नर ने ग्रेनेड हमले की पुष्टि नहीं की है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
गौरतलब है कि पंजाब में ग्रेनेड हमला पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले अमृतसर में ग्रेनेड हमले का मामला सामने आ चुका है, लेकिन अब भाजपा के वरिष्ठ नेता के घर पर ग्रेनेड हमला किया गया है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस घटना का संज्ञान नहीं लिया है। पुलिस कमिश्नर समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल