मीरजापुर: विन्ध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधुओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों द्वारा पहले उठाए गए मुद्दों पर बिंदुवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में विन्ध्य विकास प्राधिकरण, मीरजापुर के सचिव की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई। प्राधिकरण द्वारा शमन शुल्क लेकर आवासीय भूमि को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए स्वीकृति देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सहायक अभियंता ने बताया कि व्यवसायिक उपयोग हेतु नक्शा पास कराने के लिए नगर पालिका से एनओसी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बीएस रोड, लोहरा नहर से वियर निर्माण इकाई, यवासवनी तक जनपद सोनभद्र मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ने कहा कि नई टेंडर पॉलिसी के लागू होने तक सभी प्रक्रियाएं स्थगित हैं और नई पॉलिसी के अनुसार ही टेंडर जारी किया जाएगा।
उद्यमी आशीष बुधिया ने मीरजापुर को टाउन ऑफ एक्सीलेंस में शामिल करने की मांग की। डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड, वाराणसी ने कहा कि शासन को रोजगार एवं नुकसान के आंकड़े प्रस्तुत कर इस पर पैरवी की जाएगी। बैठक में भू-गर्भ जल दोहन, निवेश मित्र पोर्टल पर आधारित एकल मेज प्रगति, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, ओडीओपी वित्त पोषण योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने प्रबंधक लीड बैंक को निर्देश दिया कि बैंक आधारित स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन समय पर स्वीकृत कर वितरण सुनिश्चित करें, ताकि उद्यमी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर, तीनों जिलों के उपायुक्त उद्योग और संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत