Ghaziabad: यूपी के गाजियाबाद जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोदीनगर इलाके की कृष्णापुरी कॉलोनी में एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने पत्नी की मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले ने अपने परिजनों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया।
बता दें कि मृतक मोहित त्यागी की शादी साल 2020 में संभल जिले की एक लड़की से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते खराब चल रहे थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मोहित की पत्नी अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करती थी और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी, जिससे मोहित मानसिक रूप से काफी परेशान था।
करीब छह महीने पहले मोहित की पत्नी घर के कीमती जेवर लेकर मायके चली गई थी। इस संबंध में मोहित के परिजनों ने मोदीनगर थाने में तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। दो दिन पहले पत्नी की शिकायत पर संभल पुलिस ने मोहित के परिजनों को थाने बुलाया, जिससे मोहित और तनाव में आ गया। आत्महत्या करने से पहले मोहित ने अपने परिजनों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया।
मैसेज भेजने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने मोहित को पहले मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन, इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मोहित की पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Falta Election Result: फाल्टा में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर, चौथे नंबर पर खिसकी तृणमूल कांग्रेस
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल