Mainpuri Viral Videos : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बड़े राजनीतिक दल की महिला पदाधिकारी के बेटे का अश्लील वीडियो सामने आया है। इन वीडियोज की संख्या एक दो नहीं बल्कि 130 से अधिक है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो अलग-अलग होटलों में बनाए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भूचाल आ गया है। जहां एक तरफ राजनीतिक दल आगामी चुनावों में व्यस्त हैं, वहीं एक साथ इतने सारे अश्लील वीडियोज का एक साथ वायरल होना संबंधित पार्टी की मुसीबतें बढ़ा सकता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये सब कुछ कैसे और क्यों हुआ ?
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा शख़्स कोई और नहीं बल्कि यूपी के एक बड़े राजनीतिक दल से ताल्लुक रखने वाली महिला मोर्चा की अध्यक्ष का बेटा है। ये वीडियो शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। जिसमें शख्स एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है। यह युवक एक मशहूर मिठाई भंडार के मालिक का छोटा भाई और शादीशुदा भी है।
वीडियो में दिख रही महिला भी शादीशुदा है, जो अपने पति से अलग हो चुकी है। बताया जा रहा है कि युवक की इन हरकतों की वजह से उसका अपनी पत्नी से कई सालों से विवाद चल रहा है। यह भी दावा किया गया है कि युवक अपनी पत्नी को ये वीडियो दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं हाल ही में उसने अपनी पत्नी को सिगरेट से जलाने की भी कोशिश की थी।
इस दौरान पीड़िता ने अपने पति और महिला नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने मामले को दबा दिया था। उधर वीडियो वायरल होने के बाद आपत्तिजनक स्थिति दिख रही महिला ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें वह महिला नेता के बेटे पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने का आरोप लगा रही हैं।
इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि महिला नेता के बेटे की पत्नी और अश्लील वीडियो में दिख रही महिला की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। वह फरार है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
उधर इस पूरे मामले पर पार्टी ने चुप्पी साध रखी है। अब न तो महिला मोर्चा की पदाधिकारी कुछ कहने को तैयार है और न ही जिला संगठन इस पर कोई टिप्पणी कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर विपक्षी दलों ने पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश की विपक्षी पार्टियों जमकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04