Bhiwandi Factory fire: महाराष्ट्र के औद्योगिक शहर भिवंडी में बुधवार सुबह एक भीषण अग्निकांड ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। खोनी गांव के सिद्धार्थ नगर स्थित ज्योति टेक्सटाइल पावरलूम फैक्ट्री में सुबह तड़के आग लग गई। आग के दौरान फैक्ट्री में रखे दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे जोरदार धमाके सुनाई दिए और आसपास के लोग सहम गए। हादसे में दमकल विभाग का एक कर्मचारी झुलस गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे के आसपास लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फैक्ट्री के साथ-साथ पास की तीन अन्य यूनिट भी उसकी चपेट में आ गईं। आग में फैक्ट्री की मशीनें और कपड़ों का बड़ा स्टॉक जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी आम नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के समय आसपास रहने वाले लोगों ने जोरदार धमाकों की आवाज सुनी। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि सुबह करीब सवा पांच बजे अचानक भागने और चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने लगीं। जब उन्होंने खिड़की खोलकर देखा तो आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं। डर के मारे उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को जगाया और तुरंत नीचे उतर आए। कुछ ही देर बाद दो तेज धमाके हुए, जिनके कारण एक दीवार का हिस्सा गिर गया।
दमकल विभाग के कर्मचारी संतोष भामरे ने बताया कि उन्हें सुबह 6:40 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। इसी दौरान एक सिलेंडर के फटने से एक दमकलकर्मी झुलस गया। घायल कर्मचारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने घटना के बाद राहत कार्यों को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि मौके पर केवल एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, जबकि आग का दायरा काफी बड़ा था। इसके अलावा एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर भी सवाल उठाए गए। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि अगर कोई बड़ी अनहोनी हो जाती तो लोगों की जान कैसे बचाई जाती?
दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल