वसंत पंचमी के शाही स्नान पर संगम में उमड़ा जनसैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने लगा रहे पवित्र डुबकी
खबर सार :-
Basant Panchami 2026 Snan: माघ मेले में बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज के संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं। बसंत पंचमी के शुभ स्नान के दिन सुबह 8 बजे तक लगभग 1.04 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई थी।
खबर विस्तार : -
Basant Panchami 2026: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेले (Magh Mela 2026) के चौथे शाही स्नान पर्व बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को पवित्र स्नान जारी। वसंत पंचमी के मौके पर संगम में आस्था का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। इस पावन स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक लगभग 1 करोड़ 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में "हर हर गंगे" और "बम बम भोले नाथ" के जयकारों के साथ डुबकी लगा चुके। बसंत पंचमी को चल रहे चौथे शाही स्नान पर लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
Basant Panchami 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उधर सुरक्षा कारणों से जल पुलिस, NDRF, SDRF और गोताखोर सभी घाटों पर श्रद्धालुओं से स्नान के बाद जगह खाली करने की लगातार अपील कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। संगम के सभी घाटों पर CCTV कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। चौथे स्नान पर्व को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज जोगेंद्र कुमार, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, माघ मेला अधिकारी ऋषिराज, पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) नीरज कुमार पांडे और अन्य सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ड्यूटी पर हैं।
15 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा माघ मेला
बता दें कि 44 दिवसीय माघ मेला 3 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक महाशिवरात्रि तक चलेगा। इस दौरान कई प्रमुख स्नान पर्व और धार्मिक आयोजन होंगे। यह ऐतिहासिक माघ मेला सिर्फ़ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि सनातन परंपरा, संस्कृति और सुरक्षा व्यवस्था का एक अद्भुत उदाहरण है, जहां प्रशासन करोड़ों श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे तक 9 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगा चुके है।
Magh Mela 2026 Snan-dan: स्नान-दान का महत्व
माघ मेला में स्नान और दान को विशेष महत्व दिया जाता है। ब्रह्म मुहूर्त को स्नान और दान के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है। यह सुबह 5:08 बजे से 6:02 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहता। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना, सूर्य देव को जल चढ़ाना और दान-पुण्य करना विशेष महत्व रखता है। दान करने से राहु, केतु और शनि के कारण होने वाले ग्रहों के दोष शांत होते हैं। आप गर्म कपड़े, कंबल, तिल, चारपाई, रजाई और गद्दे दान कर सकते हैं। इससे पूर्वजों को शांति मिलती है। इससे व्यक्ति को सुख, समृद्धि और धन भी मिलता है। कहा जाता है जो व्यक्ति संगम में स्नान और दान-पुण्य करता है, वह अपने जीवन की बाधाओं से मुक्त हो जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29