लखनऊ: मदेयगंज क्षेत्र से 16 दिन पहले लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी कविता (काल्पनिक नाम) का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 17 अप्रैल की शाम लगभग 5ः30 बजे वह पार्क जाने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद से लौटकर नहीं आई। परिजनों ने जब उसे ढूंढना शुरू किया तो उसकी सहेलियों से जानकारी मिली कि वह वहीं के एक लड़के करन गुप्ता की स्कूटी पर बैठकर कहीं गई थी। घरवालों की लाख कोशिशों के बावजूद जब कुछ पता नहीं चला तो उसके नाना व पिता ने थाना मदेयगंज में एफआईआर दर्ज कराई।
थाना मदेयगंज के इंस्पेक्टर से बात करने पर जानकारी मिली कि अब तक 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है, लेकिन कविता (काल्पनिक नाम) की कोई स्पष्ट लोकेशन नहीं मिल पाई है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि एक सीसीटीवी फुटेज में वह दो लड़कों के साथ स्कूटी पर दिखी थी लेकिन वह दोनों लड़के उसे स्कूटी से छोड़कर चले भी गए थे। उसके बाद भी वह घर जाने के बजाए इधर उधर टहहती देखी गई। इसके बाद से उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल रही है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच जारी है और प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
वहीं दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार कविता (काल्पनिक नाम) के परिवार का आरोप है कि जिन पर शक है, उनमें से एक युवक करण गुप्ता है, जिसका नाम रिपोर्ट में दर्ज कराया गया है। परिवार का यह भी कहना है कि करण गुप्ता स्थानीय पुलिस के सहयोगी माने जाने वाले राजेंद्र गुप्ता का पोता है, इसी कारण उस पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही। कविता के नाना कन्हैया लाल दुबे ने बताया कि परिवार पूरी तरह टूट चुका है। उनकी आंखों के आंसू सूख चुके हैं, लेकिन उम्मीद अब भी बाकी है कि कोई तो उनकी बिटिया को लौटा देगा। उन्होंने उच्च अधिकारियों से अपील की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और जिन लोगों पर शक है, उनके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई हो।
वहीं क्षेत्रीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर आरोपी किसी रसूखदार का रिश्तेदार न होता, तो अब तक पुलिस कोई ठोस कदम उठा चुकी होती। फिलहाल किशोरी की लोकेशन या कोई जानकारी सामने नहीं आने से मामला और भी संदिग्ध होता जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई