लखनऊ : भीषण गर्मी और उमस के चलते राजधानी लखनऊ में बिजली की खपत बढ़ गई है। बीते एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के चलते राजधानी की बिजली खपत करीब 500 मेगावाट बढ़ी है। अचानक बढ़ी खपत से शहर में बिजली कटौती भी बढ़ गई है। बढ़ी बिजली खपत के चलते एबीसी जलने, ट्रिपिंग, लोवोल्टेज की समस्या, ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग की समस्याएं बढ़ गई हैं।
वर्तमान में राजधानी की बिजली खपत 1940 मेगावाट से अधिक हो गई है। इसके चलते बीते वर्ष का अधिकतम बिजली मांग का रिकॉर्ड इस बार टूट गया। बीते 10 जून को राजधानी की बिजली मांग 1940 मेगावाट रही। बीते वर्ष यह आंकड़ा 1937 मेगावाट था। गर्मी का असर ऐसे ही बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में राजधानी की बिजली मांग 2000 मेगावाट को पार कर जाएगी।
भीषण गर्मी के बीच उमस के चलते बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। लेसा के ट्रांसमिशन अफसरों की मानें तो वर्ष 2023 में बिजली की अधिकतम मांग 1688 मेगावाट थी। वहीं, वर्ष 2022 में बिजली की अधिकतम मांग 1644 मेगावाट थी। बिजली अभियंताओं की मानें तो राजधानी की बिजली खपत हर वर्ष 15 प्रतिशत बढ़ रही हैं। उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ने के चलते बिजली की खपत में भी लगातार इजाफा हो रहा है। मई 2025 तक लेसा में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 12.50 लाख हो गई है। बीते दिसंबर माह तक उपभोक्ताओं की संख्या 12.20 लाख थी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई