लखनऊ : लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू हो गई। अब लोगों को वाहन का टैक्स या जुर्माना भरने के लिए नकदी साथ लाने की जरूरत नहीं होगी। क्रेडिट, डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिए चंद सेकंड में भुगतान हो जाएगा। पहले दिन कई वाहन स्वामियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। इसके अलावा अब चेकिंग अभियान के दौरान प्रवर्तन दलों के हाथ में पीओएस मशीन भी होगी। वाहन स्वामी चाहे तो क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए मौके पर ही अपना चालान भर सकेगा। भविष्य में चालान भरने के लिए यूपीआई का विकल्प भी जोड़ा जाएगा।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में सबसे पहले इस सुविधा का लाभ वायुसेना से सेवानिवृत्त विंग कमांडर शुक्ला ने उठाया। उन्होंने कहा कि, एक नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि इसका उद्घाटन मेरे द्वारा किया गया। मुझे बेहद खुशी है कि यह नई व्यवस्था लागू हो रही है। लखनऊ आरटीओ संजय तिवारी ने बताया कि आरटीओ कार्यालय में आवेदकों की सुविधा के लिए क्रेडिट, डेबिट कार्ड के अलावा यूपीआई के माध्यम से भी भुगतान जमा करने की सुविधा शुरू की गई है। अब लोगों को अपना टैक्स जमा करने के लिए आरटीओ कार्यालय में किसी भी तरह की नकदी लाने की जरूरत नहीं है। वे यहां आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकते हैं।
आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडे का कहना है कि अब हमारी प्रवर्तन टीमों के पास भी पीओएस मशीनें होंगी। अगर चेकिंग के दौरान किसी वाहन मालिक का चालान होता है, तो वे मौके पर ही कार्ड से भुगतान कर सकते हैं। इससे उनका समय भी बचेगा और भुगतान भी हो जाएगा। अभी प्रवर्तन टीम के पास जो पीओएस मशीनें हैं, उनमें यूपीआई की सुविधा नहीं है, लेकिन बहुत जल्द इन मशीनों में यूपीआई के जरिए भुगतान संभव होगा। भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि अनुपम मिश्रा का कहना है कि पिछले दो सालों से भारतीय स्टेट बैंक की ओर से इस पर काम चल रहा था। अब यह काम शुरू हो गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रवर्तन दल ने आरटीओ कार्यालय के बाहर चेकिंग की और चालान भी काटे, जिसका डिजिटल भुगतान भी किया गया। इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल, पीटीओ एसपी देव, पीटीओ अनीता वर्मा और पीटीओ आभा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई