लखनऊ : राजधानी लखनऊ के आउटर इलाकों में निजी बस अड्डों के निर्माण की कवायद आगे बढ़ गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बस अड्डों के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर ली है। सम्बंधित तहसील से इन जमीनों की जांच के बाद इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। कई शर्तों के साथ इन निजी बस अड्डों का निर्माण कराया जा सकेगा।
साथ ही निजी बस अड्डों पर यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखना होगा। स्टेज कैरिज बस स्टेशन, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं विनियमन) नीति 2025 के तहत निजी बस अड्डों के निर्माण के लिए समिति का गठन किया गया है। योजना के तहत 165 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। गत दिनों ही जिलाधिकारी विशाख जी ने कार्ययोजना की तैयारियों को लेकर बैठक भी की थी। प्राइवेट बसों के खड़े होने के लिए जगह की कमी की समस्या बनी हुई है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पीपीपी मोड पर निजी बस अड्डों का निर्माण कराने की योजना बनाई गई है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति में पुलिस आयुक्त की ओर से नामित सदस्य, नगर आयुक्त, सचिव विकास प्राधिकरण, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत सचिव, सम्बंधित तहसील के उपजिलाधिकारी, सम्बंधित सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और अध्यक्ष नियामक प्राधिकारी या जिलाधिकारी की ओर से नामित कोई विषय विशेषज्ञ सदस्य के रूप शामिल रहेंगे। बस अड्डे का निर्माण एलडीए या नगर निगम की जमीन पर किया जा सकता है।
एलडीए ने रायबरेली रोड पर मोहनलालगंज के डेहवा व मऊ गांव, किसान पथ पर मोहान रोड के खुशहाल गंज, मौदा, सरोसा भरोसा व डिघिया, किसान पथ पर जुग्गौर गांव, सुल्तानपुर रोड पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मुअज्जमनगर, बक्कास, में जमीन चिन्हित की है। निजी बस अड्डें पर यात्रियों से सम्बंधित कई सुविधाएं देना अनिवार्य होगा।
इनमें यात्रियों के बैठने की सुविधा, पुरुषों, महिलाओं व दिव्यांगजन के लिए शौचालय, यूरिनल की अलग-अलग व्यवस्था, शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था, जलपान के लिए कैंटीन की व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, सीसीटीवी की व्यवस्था, जनरेटर की व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल