Lucknow : लखनऊ के हजरतगंज स्थित बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में इस साल अहमदाबाद, गुजरात के प्रकाशक अपूर्व शाह की दो अनूठी पुस्तकें लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। इनमें से एक दुनिया की सबसे छोटी 'श्रीमद्भगवद् गीता' है और दूसरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक खास 'कटआउट बुक' है। नवरंग प्रिंटर्स के मालिक अपूर्व शाह ने इस मेले में 400 पृष्ठों की एक बेहद छोटी गीता पेश की है, जिसका वजन मात्र 80 ग्राम और कीमत 80 रुपये है। इसकी ऊंचाई 1 इंच और लंबाई 1.5 इंच है, जिससे इसे आसानी से जेब में रखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि यह गीता हिंदी अनुवाद के साथ है और इसमें सभी 18 अध्याय शामिल हैं। इस मेले में लाई गई 100 प्रतियों में से अब तक 91 बिक चुकी हैं और युवा इसे खास तौर पर पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा, अपूर्व शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और दिनचर्या पर आधारित एक विशेष कटआउट पुस्तक भी प्रकाशित की है। इसकी कीमत 250 रुपये और वजन 180 ग्राम है, जबकि लंबाई 11 इंच है।
यह पुस्तक भी मेले में काफी लोकप्रिय हो रही है। पुस्तक मेले में आने वाले लोगों का कहना है कि, "यह प्रेरणा देती है और सभी को इसे अपने पास रखना चाहिए। उपहार में देने के लिए खरीदा है। पहले भी ऐसी पुस्तक खरीद चुके हैं। सभी को इसे अपने पास रखना चाहिए।" वहीं, बच्चों के लिए वॉशेबल नोटबुक आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री के अलावा, डॉ. अंबेडकर और योगी आदित्यनाथ के कटआउट वाली नोटबुक की भी काफी मांग है। वहीं, उर्दू शायरी और साहित्य के शौकीनों के लिए उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की ओर से भी एक स्टॉल लगाया गया है। दिल्ली की एक कंपनी ने राष्ट्रीय पुस्तक मेले में बच्चों को ध्यान में रखते हुए कुछ खास गैजेट प्रदर्शित किए हैं। वॉशेबल नोटबुक और वॉशेबल वर्कबुक बच्चों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल