लखनऊ में अनियंत्रित कार ने 6 लोगों को कुचला, 12वीं का छात्र चला रहा था Swift Car, गर्लफ्रेंड थी साथ
खबर सार :-
Lucknow Car Accident: लखनऊ में एक प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट ने कार से एक बाइक, एक ऑटो-रिक्शा और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे सड़क किनारे खड़े लोग कुचल गए। इस हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार बरामद कर ली है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
खबर विस्तार : -
Lucknow Hit And Run Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिट-एंड-रन केस में पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई लोगों को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था। इस घटना में छह साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल है। यह घटना कानपुर रोड पर बंथरा इलाके में हनुमान मंदिर के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे हुई।
Lucknow Hit And Run Case: उन्नाव का रहने वाला है आरोपी छात्र
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी ड्राइवर की पहचान उन्नाव के बल्लूखेड़ा इलाके के सोहरामऊ के रहने वाले गौरव के तौर पर हुई है। वह 12वीं क्लास का स्टूडेंट है। एक्सीडेंट कानपुर रजिस्ट्रेशन नंबर वाली स्विफ्ट कार से हुआ। शुरुआती जांच से पता चलता है कि एक्सीडेंट तब हुआ जब आरोपी एक फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था। कार में उसकी महिला मित्र भी थी। दोनों नाबालिग हैं। एक्सीडेंट के बाद छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को कहीं और छोड़कर मौके से भाग गया। दोनों अवध कॉलेज में पढ़ते हैं।
हादसे में एक बच्चे की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक बंथरा इलाके में हनुमान मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कर पहले एक ऑटो-रिक्शा से जा टकराई और फिर सड़क के किनारे चल रहे लोगों को कुचल डाला। इस हादसे में अरमान (12), अवध बिहारी (42), साधना वर्मा (35), मीना देवी (60), और दीक्षांत पटेल (6) गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक बच्चे दीक्षित पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07