Operation Sindoor: रेलवे स्टेशन चारबाग पर आज जीआरपी लखनऊ और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों द्वारा एक व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से किया गया।
इस मॉकड्रिल का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी. ने किया। उनके साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ सुधा सिंह, पुलिस अधीक्षक रेलवे रोहित मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अमित कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। मौके पर GRP, RPF, एंटी-सबोटाज चेक टीम, बम डिस्पोजल स्क्वॉड सहित सभी संबद्ध टीमें वर्किंग यूनिफॉर्म में पूरी तरह मुस्तैद रहीं। उनके पास डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, बॉडी वॉर्न कैमरा, ब्लूटूथ स्पीकर, ड्रोन कैमरा, लाउड हेलर जैसे सभी आधुनिक संसाधन मौजूद थे, जिनकी मदद से पूरी स्टेशन परिसर की गहन जांच की गई।
इस अभ्यास के दौरान यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई और उन्हें सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को जागरूक किया कि वे किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत GRP, RPF या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। इसके लिए कंट्रोल रूम का नंबर 9454402545 और इमरजेंसी नंबर 112 भी साझा किया गया।
मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल की जांच करना और आपसी समन्वय को सशक्त बनाना रहा। साथ ही खोज, राहत और बचाव कार्यों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। अभ्यास के अंत में स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यात्रियों के प्रति संवेदनशील एवं सहायक रवैया अपनाने के निर्देश दिए गए। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि ऐसी मॉकड्रिल्स से न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों का मूल्यांकन होता है, बल्कि यात्रियों के भीतर भी सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ती है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई