Bada Mangal: राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारा कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत तमाम मंत्रियों और राजनीतिक चेहरों ने शिरकत की। हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर के बाईं ओर खाली स्थान पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल द्वारा आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल के साथ प्रसाद वितरित किया।
वहीं ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर शहर के पार्क रोड स्थित मीडिया प्वाइंट पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित भंडारे में आबकारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने वहां हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रसाद कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इसी प्रकार प्रेस क्लब में आयोजित भंडारे में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एक साथ पहुंचे और प्रसाद वितरित किया।
इसके अलावा जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र पर अधीश पत्रकार मिलन की ओर से आयोजित सुंदर कांड पाठ एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पूजा-आरती की और प्रसाद वितरित किया। पूजा-आरती के मौके पर राज्य सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री, राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी, पत्रकार विवेक त्रिपाठी, पत्रकार दीपक यादव मौजूद रहे। भंडारे के मौके पर आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक सर्वजीत सिंह, प्रचारक राजेंद्र, प्रचारक राजकिशोर, प्रचारक डॉ. उमेश शुक्ला, प्रदेश मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के महासचिव भरत सिंह, भाजपा के प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक, सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद, मंगलमान के डॉ. रामकुमार तिवारी समेत कई पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
चारबाग इलाके में भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला द्वारा आयोजित भंडारे में दोपहर 12 बजे के बाद भी भाजपा नेताओं का आना जारी रहा। मनीष शुक्ला के कार्यक्रम में प्रसाद बांटने वाले नेताओं में अरविंद त्रिपाठी, बीजेपी प्रवक्ता आलोक अवस्थी, अशोक पांडे, गौरव माहेश्वरी शामिल थे। कैंट रोड स्थित प्रिंट आर्ट के निदेशक अरुण कुमार जग्गी ने जेठ माह के तीसरे मंगलवार को विशाल भोज का आयोजन किया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडेय, सियाराम पांडेय शांत, पद्मकांत शर्मा, अशोक सिंह समेत अनेक गणमान्य नागरिक शामिल होकर पुण्य के भागी बने।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत