Kushinagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। हादसे की जानकारी होते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद पूरा इलाका मातम में डूब गया। यूपी के सीएम योगी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है।
बता दें कि यह हादसा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली गांव के पास उस समय हुआ जब कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गई। कार में सवार 8 में से 6 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गैस कटर से काटकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं एक गांव के 6 लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया। मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। लोग इस घटना को लेकर काफी दुखी नजर आए।
आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि जिस तरह से भीषण हादसा हुआ है, उससे नशे में गाड़ी चलाने की आशंका है। शुरुआती जांच में पुलिस तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह मान रही है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल